छपरा(सारण)। आर एस ए नेता सह राम जयपाल महाविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह के वजह से 2 शिक्षकों की जान बचाई गई।मालूम हो कि मनोविज्ञान विभाग में फिजिक्स के शिक्षक भी बैठे हुए थे तभी अचानक छत गिर गया।जिसके कारण भौतिकी विभाग के शिक्षक डॉक्टर विद्याधर सिंह एवं मनोविज्ञान विभाग के शिक्षक डॉक्टर श्याम बुरी तरह से घायल हो गए।जिन्हें लेकर छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह एवम अन्य साथियों ने तुरंत सदर अस्पताल ले जाकर इलाज कराएं।तब तक महाविद्यालय प्रशासन के प्रिंसिपल एवं अन्य शिक्षक एवं जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलसचिव पहुंचे आनन-फानन में।वहीं आर एस ए नेता सह महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने कहा कि 1 वर्ष पूर्व बिल्डिंग बना था 1 वर्ष में ही यह बिल्डिंग जर्जर हो चुका है।इस बिल्डिंग में छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। जहां हम सभी तत्काल विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग करते हैं कि यहां जो स्नातक प्रथम खण्ड का परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इसको दूसरे जगह ले जाया जाए।पूरी तरह से बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। वहीं परीक्षा अगर होगा तो बिल्डिंग अचानक फिर से गिर सकता है और बड़ी घटना हो सकती है। इसलिए हम मांग करते हैं कि इस निर्माण कार्य में शामिल सभी दोषी व्यक्तियों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
-/-