
● चिकित्सक के ड्यूटी से गायब रहने पर मुखिया प्रतिनिधि ने डीएम से दर्ज कराई शिकायत
दैनिक खोज खबर/मशरक (सारण)। मशरक के दुरगौली में छठ पूजा की खरना की तैयारी चल रही थी कि उसी दौरान घर के अंदर गैस चूल्हा पर चाय बनाने के दौरान आग लग गई। इस दौरान परिवार के सभी लोग झुलस गए। झुलसे लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां से सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। झुलसे लोगों में दुरगौली गांव निवासी विष्णु देव राय का 34 वर्षीय पुत्र छट्ठू यादव, उनकी 29 वर्षीय पत्नी पूजा देवी, सुनील राय की 32 वर्षीय पत्नी बिंदू देवी एवं 4 वर्षीय पुत्री अनु कुमारी और 5 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार शामिल हैं।वही ड्यूटी पर चिकित्सक नहीं रहने से घायल के परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र सिंह और पूर्व सैनिक शंभूनाथ सिंह ने डीएम को फोन लगाकर इसकी शिकायत की बताते चले कि रविवार की दोपहर से ड्यूटी पर कोई भी एमबीबीएस चिकित्सक नहीं थे। केवल ड्यूटी पर जीएनएम ही करीब 40 घंटे सीएचसी को चलाई ये कोई पहली बार ऐसी घटना है बल्कि सीएचसी मशरक में प्रभारी से लेकर एकाउंटेंट, लिपिक और अन्य कर्मचारी भी फरार रहते है।




Recent Comments