मशरक (सारण)। मशरक नगर पंचायत चुनाव में बुधवार को मतदाताओं में रूपये बाटने की सुचना पर बड़ी मुसहर टोली गांव के पास एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। वही इस घटना का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मौके पर विडियो में मुख्य पार्षद पद प्रत्याशी नलीन कुमार उर्फ जेपी के द्वारा पुलिस को बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी मतदान के लिए जा रहे मतदाताओं के बीच रूपये बाट रहा है।