चौबीस बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

पानापुर (सारण)गुरूवार को स्थानीय प्रशासन ने छापेमारी कर तुर्की से एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है ।मिली जानकारी के अनुसार तुर्की निवासी शत्रुघ्न राय अपने घर अंग्रेजी शराब बेचता था।जिसकी सूचना प्रशासन को मिली थी।प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की जिसमें भूसा में रखा 180 मिली का चौबीस बोतल शराब बरामद हुआ ।थानाध्यक्ष मंकेश्वर महतो ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की कारवाई की जा रही है।




Recent Comments