—————
चौथी बिहार राज्य सबजूनियर बालक हैंडबॉल की तैयारी पूरी
ロतीन दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज छपरा में शुक्रवार को
छपरा, 6 दिसम्बर:
तीन दिवसीय बिहार राज्य सबजूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारी का जायजा गुरुवार को आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने लिया। 7 से 9 दिसम्बर तक छपरा के सेंट्रल पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है । उक्त जानकारी आयोजन अध्यक्ष डॉ हरेन्द्र सिंह एवं आयोजन सचिव राकेश कुमार सिंह ने देते हुए बताया कि खिलाड़ियो के आवासन , भोजन एवं खेल मैदान में बेहतर प्रतियोगिता आयोजन को लेकर विशेष इंतजाम किया गया है । प्रतियोगिता का उद्घाटन जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति प्रो डॉ हरिकेश सिंह , जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं आरक्षी अधीक्षक हरकिशोर राय करेंगे। तैयारी समीक्षा बैठक में जिला आयोजन अध्यक्ष , सचिव के अलावे जिला अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , महासचिव संजय कुमार सिंह , डॉ सुरेश प्रसाद सिंह, प्राचार्य मुरारी सिंह , संतोष गुप्ता , धनंजय कुमार गोलू , अविनाश पांडेय , राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह , कुणाल सिंह सहित अन्य थे।