चिराग को झटका : लोकसभा में पशुपति नाथ पारस को एलजेपी संसदीय दल के नेता के रूप में मिली मान्यता

सेंट्रल डेस्क। एलजेपी की बगावत को लेकर एक निर्णायक फैसला पशुपति नाथ पारस के पक्ष में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दे दिया है।अब एलजेपी के संसदीय दल के नेता चिराग पासवान की जगह पशुपति नाथ पारस हो गए है, सूत्रों से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक इसकी मंजूरी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दे दी है।आपको बता दे की इसके सोमवार को लोजपा में बगावत सामने आया था और लोजपा के छह सांसदों में से चिराग पासवान छोड़कर पांच सांसद पाशुपति नाथ पारस के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष से मिलकर चिराग पासवान की जगह पशुपति नाथ पारस को संसदीय दल के नेता के रूप में मान्यता देने का पत्र सौंपा था।