
तेजपुरवा में एक खलिहान में आग लगने से गेंहू का 400 बोझा जला
मढ़ौरा: प्रखंड के गौरा तेजपुरवा गाव में मंगलवार को दिन के दोपहर में अचानक खलिहान में लगी आग से विक्रम सिंह 400 बोझा गेंहू का फसल जलकर राख हो गया I आग लगने की जानकारी के बाद आसपास केदर्जनों ग्रामीण जमा हो गये और आग पर काबू पाने का प्रयास में जुट गये I गांववालों ने निजी पम्प से पानी निकाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग तेजी से फैलकर भयंकर रूप में परिवर्तित हो गई जिससे ग्रामीणों का अपना प्रयास नाकामयाब ही साबित हुआ और देखते ही देखते हजारों रुपये की कीमत की गेंहू की फसल जलकर राख हो गई I घर से अलग खलिहान में अचानक आग लगने के कारण का पता नही चल सका है,वही आग लगने की जानकारी ग्रामीणों ने सीओ और थाना को लिखित रूप से दी है I




Recent Comments