पानापुर (सारण)
 प्रखंड के सतजोरा स्थित 75 टोली गांव में  सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के छत के सहारे घर में प्रवेश कर नगदी सहित हजारो रुपये के कीमती समान की चोरी करली।घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को मंगलवार के अहले सुबह हुई जब घर की महिलाएं जगी एवं घर दरवाजे  बाहर से बंद होने के बाद सोर मचाया तबजकर आस परोस के लोग पहुँच बाहर से बंद दरवाजे को खोल।हलाकि घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँच जांच पड़ताल में जुटी है। घटना के सम्बंध में बताया जाता है की सतजोरा 75 टोला गांव निवासी कन्हैया राय के घर के सभी लोग सोये हुए थे इसी बीच चोरों के छत के रास्ते घर में प्रवेश कर घर में रखे पेटी,  अटैची सहित अन्य कीमती समान लेकर चलेगये एवं जाते जाते बाहर से दरवाजे को बंद कर दिया। खोजबीन के दौरान घर से दूर चवर में पेटी अटैची  बिखरे मिले है उधर पीड़ित परिवार के द्वारा घटना को लेकर दिएगए आवेदन के आधार पर स्थानीय पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।