छपरा नगर: राष्ट्रीय राजमार्ग-331 पुराना 101 छपरा-महम्मदपुर पथ पर छपरा शहर के श्याम चक व मगाईडिह के मध्य बन रहे रेल ओवरब्रिज के कारण अब मुहल्ले वासी दो भागो में बंट गए है तो भविष्य में रेल ओवरब्रिज के आस पास के लाखो हजारों लोगों को और भी परेशानी उठानी पड़ सकती है। चाहे वो बच्चो के स्कूल जाने का हो, अस्पताल जाने को हो या किसी धार्मिक आयोजन का हो या घर में मांगलिक आयोजन करना हो सबके समक्ष बड़ी समस्या आ खड़ी हो गई है कि पैदल इस पर से उस पर जाना व वाहनों का आवागमन कैसे होगा? इन्हीं समस्याओं को दूर करने को लेकर स्थानीय लोगों ने एक बैठक आयोजित किया गया जिसमें ब्रिज के साथ साथ अंडर पास और सर्विस रोड बनवाने की मांग को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधी सहित जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।

बताते चले कि रेल ओवरब्रिज के नीचे अंडर पास नहीं बनाये जाने पर निर्माण कार्य का विरोध भी किया जाएगा और जन आंदोलन भी शुरू किया जा सकता है। पूर्व नगर पार्षद गोपाल राम ने बताया कि इस रेल ओवरब्रिज के निर्माण से कोई ऐतराज नहीं है परन्तु ब्रिज के निर्माण से हजारों की आबादी दो भागो में बट जायेगी जिसके कारण एक भाग में सैकड़ों परिवारों के साथ हॉस्पिटल आंगनबाड़ी व एकमात्र विद्यालय हो जाएगा तो दूसरी तरफ भी सैकड़ों परिवारों के साथ खेती गृहस्थी की जमीन रह जाएंगी जिस कारण लोगो में चिंता बढ़ गई है। एक तो शहरी क्षेत्र तो दूसरी तरफ संकृण सड़के उसपर से ब्रिज के कारण परेशानी लोगो में काफी रोष देखा जा सकता है।

वहीं स्थानीय मुहल्ले वासी मुकेश यादव ने बताया कि बड़े शहर में जिस तरह से ब्रिज का निर्माण हुआ है उसके तर्ज पर यहां भी निर्माण होता तो कोई परेशानी नहीं होती लेकिन घनी आबादी के बावजूद ब्रिज के नीचे अंडर पास नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण बच्चे वृद्ध या महिलाएं किस रास्ते से आयेंगे जाएंगे ये समस्या आ खड़ी हो गई है। इस बैठक के पूर्व में भी संबंधित ठिकेदार से बात हुई थी जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा गया है लेकिन कोई असर नहीं दिख रहा है जबकि ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू है आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।

मंगलवार को श्याम चक, मासुमगंज, रेलवे कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, कृष्णा नगर, नारायणपुर के सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी, स्थानीय विधायक, सांसद व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की आवाज उठाई। सभी ग्रामवासी पिछले 1 वर्ष से रेल ओवरब्रिज के मध्य अंडर पास रास्ता और सर्विस रोड बनवाने की मांग कर रहे हैं। अधिकारी उनकी समस्या का समाधान करने का प्रयास नहीं कर रहे हैं। इस कारण ग्रामीण परेशान हैं।

रेलवे लाइन से श्याम चक चौक करीब 700मीटर की दूरी के मध्य एक अंडर पास नहीं दिया जा रहा है जबकि कई परिवारों के घर तो सड़क के दोनों किनारे पर है, मुहल्ले में एकमात्र विद्यालय है, एकमात्र चौड़ी सड़क थी जबकि वो भी ब्रिज के कारण संकीर्ण हो गई है। अंडरपास बन जाने से इस रास्ते से एक दर्जन से अधिक कॉलोनी के ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

फिलहाल ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। अगर इस समस्या का समाधान नही किया जाएगा तो सभी ग्रामवासीयो द्वारा निर्माण कार्य को अवरूद्ध कर अनिश्चितकालीन आंदोलन किया जाएगा।