चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने उकेरे मन के भाव

परसा(सारण)-पेटल्स इटरनल टेक्नो-स्कूल के प्रांगण में निहार नेचुरलस कंपनी द्वारा विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जीसमें कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों ने बढ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मन के भावों को ड्राइंग सीट पर उकेरा।प्रतियोगिता में श्वेता पलक दीपांजलि आस्था नरगीश वैष्णवी खुशी अदिति गगनजीत तथा विनय का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। कंपनी के प्रतिनिधि नीरज द्विवेदी ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य इस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को खोजना व निखारना है। कंपनी के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों समेत प्रोत्साहन स्वरूप प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रो शिवानन्द उपाध्याय प्राचार्य राजकुमार श्रीवास्तव पारसनाथ प्रसाद संतोष मांझी दीपक सिंह, विनय विशाल तिवारी मंतोष राय राजेश मिश्रा अजित कुमार जितेन्द्र गुप्ता नीलम सिंह नीतू देवी पूजा सिंह रितू कुमारी सुमन तिवारी कंपनी के प्रतिनिधि कुलदीप श्रीवास्तव विशाल कुमार फाल्गुनी आदि समेत सैकड़ो छात्र छात्रा शिक्षक मौजूद थे।