
मांझी। चीन के सैनिकों द्वारा धोखे से भारतीय सैनिकों पर किये हमले में शहीद सैनिकों के सम्मान में शनिवार की शाम जदयू नेत्री नीतू सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने मांझी चौबाह स्थान से चीन के राष्ट्रपति का अर्थी जुलूस निकाला तथा रामघाट पर पुतला दहन कर उसे सरयु में प्रवाहित किया। जुलूस में शामिल लोग चीन विरोधी नारे लगा रहे थे। मौके पर जिप सदस्य विजय प्रताप सिंह चुन्नू एमएलसी प्रत्यासी सुधांशू रंजन मनोज प्रसाद सरपंच परमहंस साह गोंड़ मुखिया अरविंद सिंह कृष्णा सिंह पहलवान आदि अनेक लोग मौजूद थे।




Recent Comments