पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
कल दिनांक- 07.05.2017 को महान मानवतावादी एवं रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डूनान्ट के जन्म दिवस एवं विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर रामनगर प्रखण्ड के गोबरहिया दोन स्थित राज्य सम्पोषित राजेन्द्र स्मारक उच्च विद्यालय में जिला रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच सह दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व कर रहे सोसायटी के सचिव जगमोहन कुमार ने बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर आज जिले के चार प्रखण्डों रामनगर, नौतन, चनपटिया, बेतिया में उपरोक्त शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें से रामनगर का यह शिविर भी है। प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मो. राशिद अज़ीम एवं उनकी टीम ने इस शिविर के माध्यम से सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य जाँच किया। मरीजों को निःशुल्क दवाएँ भी उपलब्ध करायी गयी। इस शिविर को सफल बनाने में लोक जागरण मंच के अध्यक्ष म. सलाहुद्दीन, रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य जगदेव प्रसाद, अभय कुमार, स्वयंसेवक इमरान कुरैशी, राजू कुमार राम, चंदेश्वर महतो, एकबाल हुसैन, सिकन्दर आजम, सुमन कुमार, दीपक श्रीवास्तव, मेडिकल टीम के नजीर अहमद, फखरे इमाम, उपेन्द्र कुमार, सरवरी बेगम आदि की सक्रिय भूमिका रही।