17 मई को किसान कर्ज माफी के लिए दिवसीय उपवास : किसान कांग्रेस
भेल्दी(सरन)।
बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा किसानों के कर्जा माफी और फसल क्षति मुआवजा के साथ सरकार द्वारा किसानों उपेक्षा सहित,अन्य मुद्दों को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा बैठक आयोजित की गई। सभी किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और प्रदेश के पदाधिकारीगण हिस्सा लिए, बैठक में यह बात सामने आई की बिहार के विभिन्न भागों में ओलावृष्टि,बारिश और तेज आंधी से काफी क्षति पहुंचा है। बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर रंजीत सिंह ने कहा कि पशु पालक एवं सब्जी की खेती करने वाले किसान लॉकडाउन के वजह से काफी परेशान हैं और डबल इंजन की सरकार के भेदभाव के चलते सारण और सिवान जिले को कृषि इनपुट अनुदान में शामिल न करके किसानों के जले पर नमक छिड़कने का काम कर रही है, इसलिए सभी लोगों के सर्वसम्मति से बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा तय किया गया कि हमलोगों की मांग सरकार अगर सप्ताह के अंदर नहीं मानती है तो बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के नेता व कार्यकर्तागण आगामी रविवार 17 मई को अपने अपने आवास पर एक दिवसीय उपवास पर बैठेंगे।