मढ़ौरा (सारण)। थाना क्षेत्र के माधोपुर में आपसी विवाद में चाकुबाकी की घटना घटित हुई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर में गांव में कुछ युवकों के बीच विवाद इस कदर बढ़ा की एक युवक को चाकू मार बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। जख्मी युवक को लोगों ने आनन फानन में मढ़ौरा अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया। जख्मी युवक माधोपुर गांव निवासी अर्जुन राय का 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बताया जा रहा है। जख्मी युवक के साथ अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया विवाद में युवक को कई बदमाश युवकों ने चाकू से हमला कर कई जगह जख्मी कर दिया है। वही इलाज कर रहे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेश कुमार ने बताया कि युवक बुरी तरह से जख्मी हालत में अस्पताल लाया गया था, जिसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। मालूम हो मढ़ौरा थाना क्षेत्र में हाल ही में बीते दो दिन पहले मढ़ौरा बाजार में विवाद में एक युवक को कई बदमाश युवकों ने चाकू ही मारकर मौत के मुंह में धकेल दिया। अब ताजा मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में घटित हुई है, इसमें भी युवक चाकू से हमले में बुरी तरह से जख्मी हो चुका है।