
बेतिया। रविवार को द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स जिला ईकाई प0 चम्पारण के तत्वाधान में डायट कुमारबाग में जिला स्तरीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बेतिया की मेयर गरिमा देवी शिकारिया मुख्य अतिथि तथा डायट कुमारबाग की प्राचार्या मधु कुमारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिले के 101 शिक्षकों को उनके नवाचारी शिक्षण कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। चनपटिया के प्रधान शिक्षक अमितेश कुमार को “कबाड़ से जुगाड़ – शिक्षक कर रहे नवाचार” थीम के तहत उनके विशेष योगदान के लिए मेयर द्वारा प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और पौधा देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गरिमा शिकारिया ने कहा कि शिक्षक अपने कौशल से शिक्षण को अधिक रोचक, सरल और प्रभावी बना रहे हैं । प्राचार्या ने भी अमितेश कुमार के शिक्षण कौशल की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद बताया। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधान शिक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के लिए चुना जाना उनके लिए गर्व की बात है। इससे उन्हें भविष्य में और बेहतर शिक्षण कार्यों के लिए प्रेरणा मिलेगी। यह सम्मान जिले के शिक्षकों के रचनात्मक कार्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अच्छी पहल है। इसके लिए उन्होंने टीबीटी के पदाधिकारी , सदस्यगण और अतिथियों का आभार प्रकट किया। मौके पर डायट के व्याख्याता , टीबीटी के सदस्यगण तथा जिले के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहें।




Recent Comments