दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
विधानसभा क्षेत्र संख्या – 07 के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त, प0 चंपारण के द्वारा चनपटिया के सभी बीएलओ के साथ निर्वाचन कार्यों की समीक्षा की गई। कार्यों में आवश्यक तेजी लाने हेतु सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया। अनावश्यक कार्य शिथिलता की स्थिति में दोषी बीएलओ पर भारत सरकार निर्वाचन नियमावली के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रेत्तर कारवाई की चेतावनी दी गई।
उपस्थिति – सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, चनपटिया, प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी, चनपटिया एवम् सभी बी एल ओ।





Recent Comments