
मैरवा में पुलिसिया कारवाई में शराब के साथ एक महिला कारोबारी समेत दो अन्य धंधेबाज भी धारायें
मैरवा (सिवान) – स्थानीय पुलिसकर्मियो ने शनिवार दिन में अलग अलग मामलो में शराब की बड़ी खेप सहित गाङियो व धंधेबाजो को पकङा.बतया जाता है कि वाहन जांच के दौरान पुअनी बिजय बहादुर सिंह ने धरनी छापर से 175 पेटी देशी शराब से भरी पिकअप को लवारिस हालत में पाया.वहीं तस्कर पुलिसकर्मियो को देखते ही गाङी छोङकर भागने में कामयाब रहा. वही धरनी छापर से ही बैगनार मारुति गाड़ी से 25 पेटी देशी शराब सहित दो धंधेबाजों को पकड़ लिया गया. एक अन्य मामले में मैदनिया पुल से बाइक पर लदा 130 बोतल विदेशी शराब सहित दो लोग को पकङे गए.जिसमे एक महिला धंधेबाज भी पकङ में आई है.




Recent Comments