
अमनौर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर डबरा नदी के निकट काशिमपुर चंवर से एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया. रविवार को चंवर के पानी मे अज्ञात महिला का शव होने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई. शव को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ लग गई. इसकी सूचना समाजसेवी युवा नेता सोनू कुमार ने पुलिस को दिया. जहां सूचना मिलते ही अमनौर पुलिस पहुँच मामले की तहकीकात में जुट गई. पुलिस ने शव को पानी भड़े चंवर से बाहर निकाला. पुलिस ने बताया कि शव का शिनाख्त नहीं हो पायी है. महिला का उर्म लगभग 32 वर्ष बताया गया है. जो नाइटी पहनी हुई है. पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया. हालांकि इसकौ लेकर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है.




Recent Comments