
छपरा. कोरोना संक्रमण से रोक थाम के लिए हुए लॉक डाउन में बेसहारा और गरीब लोगों की मदद के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कृषि विकास शाखा ने अनुकरणीय कार्य किया. शहर के रिक्शा चालक, दैनिक मजदूर, वृद्धों और बेसहारा लोगों को खाद्य सामग्री प्रदान की गयी. शाखा प्रबंधक देवाचंद ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम बैंक कर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन कर देश सेवा तो अंजाम दे ही रहे हैं साथ ही भोज्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्णय लिया. उन्होंने कहा कि ऐसा अन्य संस्थाओं को प्रेरित करने के लिए भी किया गया ताकि हम अपने कर्तव्य के साथ फर्ज भी निभा सकें. फिल्ड ऑफिसर कलीम अहमद ने बताया कि मौके पर आसपास इलाके में निवास करने वाले कुल तीस लोगों ने लाभ उठाया. उन्होंने कहा कि आगे और भी सहायता वितरण किया जाएगा. मौके पर सेवा प्रबंधक दीपक कुमार, सहायक सुबोध तिवारी तथा लखन सिंह मौजूद थे.




Recent Comments