योगापट्टी:– दो शराबी गिरफ्तार ,
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:-   नवलपुर थाना क्षेत्र के ढढवा गाव मे सोमवार की देर शाम शराब पीकर हंगामा मचा रहे दो युवक को स्थानीय नवलपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । जानकारी के अनुसार पुलिस गश्ती के दौरान ग्रामीणो के सुचना पर स्थानीय  थाना की पुलिस ने ढढवा निवासी विन्दयाल मुखिया पिता सुनर मुखिया और नंदु मुसहर  पिता रामायण मुसहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया थानाध्यक्ष राजमणी ने बताया कि सोमवार की रात ढढवा गांव से   गिरफ्तार दोनो युवक शराब पीने के बाद स्थानीय ग्रामीणो से बकझक कर हंगामा मचा रहे थे । जिसके बाद स्थानीय लोगो  द्वारा फोन पर जानकारी दी गई । पुलिस वहा पहुंच कर दोनो शराबीयो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।