
अमनौर(सारण)।स्थानीय थाना क्षेत्र के अमनौर चौक स्थित कुशवाहा हार्डवेयर की दुकान से बीती रात्र दरवाजे का ताला तोड़ नब्बे हजार रुपये की चोरी की घटना के बाद पुलिस ने घटना में शामिल दो को पुलिस ने गिरफ्तार किया. चोरी की घटना के संबंध में बताया जाता है कुशवाहा हार्डवेयर के मालिक तारकेश्वर प्रसाद
शनिवार की शाम अपनी दुकान के अंदर गला में नब्बे हजार रूपए रख अपने घर भावलपुर चला गया. जब सुबह दुकान खोलने पहुँचा तो देखा की ताला टूटा हुआ है तो उसके होश उड़ गया. जब दुकान के अंदर गया तो सामान इधरउधर बिखरा पड़ा था. गला खोलकर देखा तो उसमें रखे सभी रुपये गायब थे. जिसकी सूचना अमनौर पुलिस को दी गयी . सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच जांच में जुट गई. वहीं दुकान के सामने की दुकान पर लगे सीसीटीवी को खंगलने के बाद चोरी की घटना में शामिल तीन युवक की पहचान की गई. जिसमें दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछ ताछ किया जिसमें चोरों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार किया. अमनौर पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक अमनौर हरनारायण गांव निवासी सचिन कुमार, विशाल कुमार बताया गया है.




Recent Comments