सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती
बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रायपुरा पंचायत का मोरकाही पुल में बुधवार को एक युवक के स्नान के क्रम में पानी में डूब गया। परिजनों के द्वारा इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां उसकी डाॅक्टरो के द्वारा मौत होने की पुष्टि की गई।
घटना के संबंध में रायपुरा पंचायत के सबेठा गांव निवासी मृतक केबता पिता गोपाल भगत ने बताया कि मेरा 17 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे के आसपास सबेठा और मोरकाही के बीच मोरकाही पुल के समीप पानी में स्नान कर रहा था। जहां स्नान करने के दौरान पांव फिसल जाने के कारण अधिक पानी में चला गया। प्रत्यक्षदर्शी लोगों के द्वारा पानी से निकाला गया। इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डाॅक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।
वही बख्तियारपुर थानाध्यक्ष उमाशंकर कामत ने बताया कि यूडी मामला दर्ज कर शव को कब्जें में ले पोस्टमार्टम हेतू सहरसा भेज दिया