
लहलादपुर(सारण)। सीवान के रामनगर में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी है। वह छपरा जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के सेन्दुआर गांव का बताया गया है। मृतक की पहचान सत्रोहन सिंह के बेटे अनुज कुमार सिंह(18) के रुप में हुई है। वह अपने किसी निजी काम से सीवान गया था। घटना शनिवार की रात की बतायी गयी है। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की बाइक और एक ट्रक की टक्कर हो गयी। जिसमें घटना स्थल पर युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों एवं पुलिस की मदद से उसे सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वह दम तोड़ चुका था। घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।




Recent Comments