विपक्ष को मिला मुद्दा,नये मोटर वाहन एक्ट के खिलाफ ‘आप’ का पटना बंद 18 को

# नये कानून में है कई विसंगतिया,एक्ट की आड़ में जनता पर जूल्म ढ़ा रही बिहार पुलिस

छपरा (सारण) : अब केंद्र सरकार के नए मोटर वाहन नियम के लागू कर देने के बाद विपक्ष को नया मुद्दा मिलता दिखाई दे रहा है।जुर्माने की राशि मे बेतहाशा बृद्धि को लेकर आम लोगों में रोष झलक रहा है।

पढ़िये क्या कहता है विपक्ष-

“मोटर वाहन अधिनियम, 2019 में कई खामियां है। इसकी आड़ में बिहार पुलिस नागरिकों का दोहन कर रही है। सम्मानित समाज को सड़क पर बिहार पुलिस द्वारा अपमानित किया जा रहा है। वाहन मालिकों को सड़कों पर पुलिस बुरी तरह पीट रही है, जिसके वीडियो फुटेज सोशल मीडिया के साथ ही राष्ट्रीय चैनल पर वायरल हो रहा है। मुख्यमंत्री जनता की पुकार नही सुन पा रहे हैं। आम आदमी पार्टी नागरिकों के इस अपमान के विरोध में बुधवार को ‘पटना बन्द’ की घोषणा की है।” यह जानकारी आम आदमी पार्टी के जिला प्रवक्ता प्रमोद सिंह टुन्ना ने दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को पटना प्रदेश कार्यालय में मोटर वाहन अधिनियम, 2019 की खामियों पर पार्टी द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस कर बात रखी जाएगी। श्री टुन्ना ने कहा कि बन्द स्वतःस्फूर्त होगा। पुलिसिया जुल्म के शिकार छात्र, नौजवान, महिला, किसान का गुस्सा का प्रतीक होगा। एम्बुलेंस और आपात सेवा को बन्द से मुक्त रखा गया है। अनेक ऑटो संघ, ट्रांसपोर्टर के साथ कई प्रमुख राजनीतिक दल एवं छात्र संगठनों का बन्द को समर्थन प्राप्त है।

आप लीगल सेल के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह अधिवक्ता ने कहा कि समस्त बिहार के नागरिकों से बन्द के समर्थन में आगे आने की अपील की गयी है। बन्द के समर्थन में अपील करने वालो में छपरा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शिवव्रत सिंह,रंजीत कुमार यादव,शशिभूषण यादव,अरूण कुमार, ईशुआपुर अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह,जिला उपाध्यक्ष शेख नूर आलम,मढ़ौरा बिधानसभा के पार्टी अध्यक्ष बीरेन्द्र यादव,गोरख नाथ ओझा,प्रेम प्रताप सिंह समेत अन्य लोग शामिल है।