मढ़ौरा।मंगलवार की सुबह स्थानीय थाना क्षेत्र के पकहा गांव में बाढ़ की पानी से अज्ञात महिला की शव को पुलिस ने बरामद किया।मिली जानकारी के अनुसार गांव के युवकों ने बाढ़ के पानी में नाव से भ्रमण के दौरान बाँसवारी में एक महिला की शव को देखा।इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस तक पहुंचाई।सूचना पाकर देर शाम को स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली।लेकिन अंधेरा छा जाने के कारण कोई नाविक रात में बाढ़ के पानी में जाने को तैयार नहीं हुआ, तो वापस लौट गए।फिर अहले सुबह पुलिस ने नाव से सुनसान जगह पर पहुंच नव युवती महिला का शव बरामद किया और शिनाख्त के लिए प्रयास किया।लेकिन मौके पर विवाहिता युवती की पहचान नहीं हो सकी।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया।