दो पक्षो में हुई झड़प में आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल,पुलिस तैनात

अमनौर/सारण: स्थानीय थाना क्षेत्र के ढोरलाही अभियान गांव में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई झड़प से तनाव की खबर प्रकार मे आया है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कुछ बात को लेकर बच्चों में विवाद होगा . जिसको लेकर गांव के दो पक्षों में झड़प हो गयी. जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों की घायल होने की बात बताई जा रही है. जिसकी सूचना मिलते ही मढौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी, मढौरा डीएसपी इन्द्रजीत बैठा, अमनौर बीडीओ विभू विवेक, सीओ सुशील कुमार,अमनौर व भेल्दी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण करते हुए मामले को शांत कराया. तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. वहीं मौके पर उपस्थित सभी अधिकारियों के समझ दोनों पक्षों के बीच शांति समिति की बैठक कर आपसी भाईचारा कायम रखते हुए भविष्य में इस तरह के कोइ विवाद नहीं करने का संकल्प दिलाया गया. इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा अमनौर थाना को लिखित आवेदन दिया गया है. अमनौर पुलिस ने बताया कि बच्चों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खड़ा हो गया था. पुलिस की सुझबुझ से मामले को शांत कराया गया है.




Recent Comments