मांडलगढ़ राजसथान : उप चुनाव
मांडलगढ़ [ दिलीप मेहता ]..✍🏻मांडलगढ़ विधानसभा का उपचुनाव नव वर्ष 2018 में एक नया संदेश देकर मांडलगढ़ व जिले के इतिहास में नया कदम बढा़येगा ? ऐसा इसिलिये होगा कि इस विधानसभा में एक ही साल 2018 में दो बार विधायक चुनने के लिये मतदान होगा।
नव वर्ष की शुरूवात में चुनाव होगा तो वापस साल बितते बितते फिर चुनाव होगा ..? उपखंड अधिकारी [ निर्वाचन ] गोपालसिंह शेखावत भी बतौर ऐसे अधिकारी होंगे जिनका प्रमोशन होने के बाद भी वे सरकार के आदेशो तले उपखंड अधिकारी के पद पर रहकर चुनाव करायेंगे ?
साथ ही पहली बार इस विधानसभा क्षैत्र में बिजौलियां पंचायत समिति के रूप में इस चुनाव में पहचानी जायेगी और एक कीजगह दो प्रधान पहली बार इस उप चुनाव के साक्षी होगे।सबसे आश्चर्य वाली बात तो यह है कि उप चुनाव मांडलगढ़ विधानसभा का होना है लेकिन संभवतया पहली बार ऐसा संयोग देखने को मिल रहा है कि आचार संहिता मांडलगढ़ की बजाय पुरे भीलवाडा जिले में लागू की गई है ??