पानापुर(सारण)रविवार की दोपहर मोरिया गांव में हुई अगलगी की घटना में पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आमलोगों के अलावे जनप्रतिनिधियों ने भी हाथ बढ़ाया है ।अंचल कार्यालय द्वारा रविवार को ही पीड़ित परिवारों को आपदा राहत कोष से चेक उपलब्ध कराया गया वही तरैया विधायक द्वारा पीड़ित परिवारों के लिए तीन दिन के भोजन की व्यवस्था की गयी थी ।रविवार की रात पड़ोसियों ने पीड़ितों को आश्रय दिया वही सोमवार को जिलापार्षद रत्नेश कुमार भाष्कर ने अपने स्तर से  पीड़ित परिवारों को  तिरपाल,चावल, चूड़ा , मीठा ,आलू ,प्याज,ब्रेड, बिस्कुट  सहित अन्य जरूरी सामान उपलब्ध कराया।