नल जल योजना की पाईप बिछाने के विवाद मे चौकीदार पुत्र को पीटा
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण) -:
“””””””””””
स्थानीय थानाक्षेत्र के मुसेपुर गाँव मे नलजल योजना की पाईप बिछाए जाने के दौरान दो पक्षो के बीच कहासुनी के बीच उत्पन मारपीट की घटना मे डोरीगंज थाने मे कार्यरत मुसेपुर गाँव निवासी चौकीदार गणेश माँझी का पुत्र साकेत माँझी गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे छपरा सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है ।
पुलिस सूत्रो के मुताबिक जख्मी के फर्द ब्यान के आधार पर पड़ोसी भूषण राय व उनके पुत्र रौनक राय समेत अज्ञात चार लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है जिसमे बताया है कि गाँव मे नलजल योजना की पाईप बिछाने का काम चल रहा था जिसे आरोपी उसके घर की जमीन खोदकर ले जाना चाहते थे जिसका विरोध किए जाने पर उसे तथा उसके परिवार के लोगो के साथ मारपीट की गई ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि जख्मी के फर्द ब्यान के आधार पर मामले की जाँच कर आरोपितो के विरूद्ध कारवाई की जाएगी ।