ग्रामीणों ने सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए जिलाधिकारी से लगायी गुहार-:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के मुसेपुर पंचायत के वार्ड नम्बर 6 के लोगों ने जिलाधिकारी के पास आवेदन देकर सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए गुहार लगायी है ।
ग्रामीणों का कहना है कि वार्ड नम्बर 6 का मुख्य सड़क अवधेश सिंह के घर से दशरथ सिंह के घर तक के सड़क पर अतिक्रमण हो जाने के कारण वार्ड वासियों को आवागमन मे काफी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है ।
पहले जहाँ यह सड़क 10 फीट तक चौड़ी हुआ करती थी आज अतिक्रमण के कारण चार से पाँच फीट तक रह गयी ।
ग्रामीणों ने सारण के जिलाधिकारी , अंचलाधिकारी एवं सदर एस डी ओ को आवेदन देकर अतिक्रमित सड़क की मापी कराकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगायी है ।
आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों मे मुख्य रुप से धनन्जय सिंह , दिनेश सिंह , विनय सिंह , तारकेश्वर गोस्वामी , भुषण गोस्वामी, विजय पाण्डेय , रामबालक पाण्डेय , नन्दलाल गोस्वामी सहित दर्जनो लोग शामिल है ।