धार्मिक न्यास परिसद द्वारा अधिकृत कमिटी को गढ़देवी मंदिर का प्रबंधन हस्तगत

मढ़ौरा (सारण): धार्मिक न्यास परिषद पटना द्वारा चयनित नयी कमिटी को प्रशासन द्वारा स्थानीय गढ़देवी मंदिर का प्रबंधन हस्तगत करा दियागया.बुधवार को मढ़ौरा गढ़देवी मंदिर का प्रबंधन की जिम्मेवारी को स्थानांतरित कराने पहुची प्रशासन की टीम में मढ़ौरा सीओ ओम प्रकाश , जेएसएस विनोद कुमार , पुलिस पदाधिकरी समेत अन्य प्रशासनिक कर्मी शामिल थे. प्रबंधन हस्तगत के मौके पर वर्तमान प्रबंध कमिटी के अध्यक्ष रंजन कुमार सिंह , सचिव प्रियरंजन पाण्डेय सहित अन्य सदस्य मौजूद थे.जबकी लिखित नोटिस के बावजूद पुरानी कमिटी फिर उपस्थित नही हुआ।जिससे दंडाधिकारी सह मढ़ौरा सीओ ओमप्रकाश के नेतृत्व में अधिकारियो ने मंदिर परिसर के सामानों की सूची और दानपात्र आदि जगहों के पुराने ताले को तोड़ नई तला लगाकर नई कमिटी के अध्य़क्ष को सौंप दिया गया.विदित हो की इसके पहले पिछ्ले महीने 25 जून को भी स्थानीय एसडीओ के पत्र के आलोक में तत्कालीन सीओ हेमंत झा द्वारा नई कमिटी को प्रबंधन सौंपने के लिए प्रयास किया गया था.लेकिन पुरानी कमिटी के सदस्यों के नहीं उपस्थिति के कारण नहीं हो पाया था.फिर आखिरकार प्रशासन ने पुराने कमिटी के असहयोग को देखते हुये उनके अनुपस्थिति में ही प्रबंधन नई कमिटी को सौंप दिया.नियुक्त दंडाधिकारी सह मढ़ौरा सीओ ओमप्रकाश ने बताया की धार्मिक न्यास परिषद के अधिकृत नई कमिटी को प्रबंधन देने के लिए स्थानीय अनुमंडल प्रशासन द्वारा निर्देशित किया गया था। जिसके आलोक में नई कमिटी को प्रबंधन की जिम्मेवारी सौंप दी गयी.




Recent Comments