मारपीट के मामले में नौ पर नामजद मामला दर्ज
परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के निखती कला गांव में बात विवाद को लेकर हुई मार पीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिनकी प्राथमिक उपचार स्थानीय रेफरल अस्पताल में कराई गई. मामले में गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के बयान पर थाना कांड संख्या 228/19 के तहत नौ लोगों को मारपीट व गली ग्लौज देने के आरोप में नामजद कराया गया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि सत्येंद्र सिंह अपने दरवाजे पर बैठे थे. गांव के ही नौ लोगों ने आकर गाली गलौज करने लगे. विरोध करने पर मारपीट पर करने लगे. जिस दौरान प्रभात कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए.




Recent Comments