पुलिस गश्ती में ग्रामीण सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी कार से 12 कार्टून बीयर बरामद

माझी (सारण) ।माझी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव के ग्रामीण सड़क से मांझी थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान पुलिस ने लावारिस हालत एक गाड़ी से 12 कार्टून बीयर बरामद किया है ।इस बात की जनकारी थानाध्यक्ष नीरज मिश्रा ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस ने चैनपुर गांव के समीप रास्ते के किनारे पर लावारिस हालत में एक कार को खड़ा पाया गया।सक के आधार पर जब उसकी जांच की गई तो गाड़ी डिकी से 12 काटूंन बियर मिला। फिलहाल पुलिस गाड़ी और बीयर को थाने में लाकर गाड़ी चालक और मालिक की तलाश कर रही है।उधर बलिया मोड़ से शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में उपयोग होने वाली मोटरसाइकिल भी जब्त की है। बरामद शराब की मात्रा 15 लीटर बतायी जाती है। गिरफ्तार तस्कर एकमा थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी हैदर अली बताया जाता है।