सांसद रूडी ने किया पहल , शीघ्र खुलेंगे बंद स्लूईस गेट
#किसानों के हित में सांसद राजीव प्रताप रुडी की पहल

छपरा (सारण), 06 सितम्बर, 2018 । खुशहाल भारत के लिए मजबूत किसान के लिए कृतसंकल्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों के हित में कई बड़े फैसले लिए है। किसानों के हित के लिए केन्द्र और राज्य के स्तर पर कई योजनाओं का कार्यान्वयन हो रहा है। सारण का सांसद होने के नाते किसानों के हितों की रक्षा करना मेरा दायित्व है। सारण में स्लूस गेट बंद कर देने से अपनी फसलों की सिंचाई के लिए चिंतित किसानों को शीघ्र राहत मिलेगी। बंद किये गये स्लूईस गेट शीघ्र खोले जायेंगे । उक्त बाते स्थानीय सांसद सह संसदीय जल संसाधन स्थायी समिति के अध्यक्ष राजीव प्रताप रुडी ने सारण के किसानों के लिए चिंता का विषय बने बंद स्लूईस गेट को खोलवाने की पहल करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस मौसम में गेहूं की फसल के लिए भूमि में नमी होना आवश्यक है, पर पानी की अनुपलब्धता के कारण फसल को नुकसान पहुंचने की संभावना है। विदित हो कि प्रमंडल में पानी को नियंत्रित करने के लिए 144 स्लूइस गेट है, जिनमें से फिलहाल कुछ को बंद कर दिया गया है जिस कारण किसानों को सिचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नही हो पा रहा है। खेतों में सुखती फसल को देखकर दरियापुर के हल्दिया चंवर से सिचाई करने वाले चिंतित किसानों ने अंतिम विकल्प के रूप में सांसद से निवेदन किया जिसका परिणाम यह हुआ कि अब उनके अनुकूल काम हो रहा है।
सांसद ने किसानों की समस्या को प्रमुखता देते हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी और बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव त्रिपुरारी शरण को किसानों की समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र निदान की बात कही है। उन्होंने फसलों को पानी के अभाव में सूखने की स्थिति बताते हुए स्लूईस गेट के माध्यम से पानी बहाव की मांग की है। श्री रुडी ने जल संसाधन के प्रधान सचिव से दूरभाष पर बात करने के पश्चात अपने पत्र के साथ बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह और महेंद्र सिंह को प्रधान सचिव से मिलकर विस्तार से विषय के संदर्भ में बातचीत करने के लिए भेजा था जहां प्रधान सचिव ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस समस्या का निदान शीघ्र कराने के साथ ही किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध करायेंगे।
श्री रुडी ने बताया कि हालांकि इस बार सारण क्षेत्र में विगत वर्षों से कम वर्षा हुई है और खेतों में पानी की भी काफी कमी है। इसलिए किसानों की समस्या के निदान के लिए वे कल शुक्रवार को आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत से भी मुलाकात करेंगे। स्लूईस गेट के खुल जाने से पर्याप्त मात्रा में किसानों के खेतों तक जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो पायेगी। श्री रुडी ने कहा कि किसान हमेशा से हमारे देश का आधार रहे हैं और एनडीए सरकार इनोवेशन और कुछ ठोस उपायों के जरिए देश के इस आधार को मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा किसानों को फसलों की सिचाई की व्यवस्था की जायेगी।




Recent Comments