ग्रामीणों ने वार्ड सदस्या पर अनियमितता का लगाया आरोप
मांझी(सारण) प्रखंड के सोनवर्षा पंचायत के दर्जनों ग्रामीणों ने बीडीओ को आवेदन देकर वार्ड सदस्या पर गलत तरीके बोरिग करवाने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों द्वारा दिये गये ज्ञापन में कहा गया है वार्ड नंबर दो की वार्ड सदस्या नीलम देवी ने वार्ड 2 की नल-जल की बोरिग अपने मकान के समीप एक नम्बर वार्ड में करवा रही है. वार्ड एक म पहले से ही एक बोरिग हुआ था और वार्ड दो दो बोरिग अपने निजी लाभ के लिये एक नम्बर में करवा रही है. ज्ञापन देने वालो में नूरजहां,शकीब रहमानी,रजी अहमद,गौसिया खातून,सलमा,मंसूर,मैनुदीन, अब्दुल मन्नान,समी अहमद, चान्दनी खातून, अफसर,मोहम्मद अमीर, अजमुल्ला अंसारी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल है.




Recent Comments