सारण की श्रुति कुमारी करेगी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व
मांझी (सारण): इस वर्ष जब दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड का नेतृत्व श्रुति कुमारी कर रही होगी तो उस वक्त मांझी अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा होगा सारण।जिले के मांझी प्रखंड की बेटी अपने मेहनत के बल पर पूरे बिहार का नाम रौशन कर रही है।मांझी के स्थानीय कन्या मध्य विद्यालय कंचनपुर से पढाई की शुरुआत कर वर्ग आठ की पढ़ाई करने के बाद स्थानीय दलन सिह उच्च विद्यालय से दसवी की पढाई पूरी कर छपरा के राजेन्द्र कालेज में अपना नामांकन दाखिला करा आगे की पढ़ाई में लगी रही।अपने लगन के बदौलत अठारह जिलो के समहू में जयप्रकाश विश्वविद्यालय से राजेन्द्र कालेज की इकलौती कैडेट श्रुति को मुजफ्फरपुर ग्रुप ने चुना है। मांझी प्रखण्ड के पूर्वी पंचायत के चौबाह स्थान में जन्मी श्रुति का परिवार गृहस्थ जीवन से अपने मे सुखी सम्पन है।पिता अभय कुमार सिंह के दो लड़का और दो लड़कियों में श्रुति सबसे बड़ी लड़की है।श्री सिंह गृहस्थी से ही अपने पूरे परिवार का भरण पोषण करते है। श्रुति के दादा श्री रामशंकर सिह सेना के रिटायर्ड जवान है।उन्हों कहा कि आज मेरी नतनी पर मुझे गर्व है।जिसे राज पथ पर पूरा देश देखेगा।प्रारम्भिक शिक्षक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि श्रुति शुरू से ही खेल में प्रथम स्थान प्राप्त की है।आज हमे गर्व है। मुखिया नवरत्न प्रसाद ने कहा कि श्रुति ने सारण के मांझी का नाम रौशन किया है।