
ग्रामीणों ने दर्जनों मवेशियों को तस्कर के चंगुल से कराया मुक्त, पुलिस ने दो तस्करों को भेजा जेल
ロतस्करी के विरोध में ग्रामीणों ने किया घंटों मुख्य मार्ग जाम
हाजीपुर : वैशाली जिले के चंदपुरा ओपी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में सैंकड़ों ग्रामीणों ने दर्जनों आवारा मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुटकारा दिलाने में बड़ी ही कामयाबी हासिल की। तस्करों ने दर्जनों मवेशी को तस्करी करने करने के लिए झारि,पोखर,और खरिहानों के छुपा कर रहे हुए थे। तस्करों ने सार्ड, भैंसों ही नही नीलगाय को भी पकड़ कर इकट्ठा किये था और को पकड़ने की फिराक में था। वही कुछ ग्रामीण की नज़र तस्करों पर पड़ी जो भैंसों को पकड़ रहा था। वही ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का विरोध किया तो तस्करों ने उस व्यक्ति के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।शोरगुल की आवाज सुनते ही अतिरिक्त आसपास के लोगों ने दो तस्करों को खदेड़ कर पकड़ा और कई भागने में सफल रहा। वही घटना के विरोध में उग्र ग्रामीणों ने हाजीपुर महनार स्थित चांदपूरा चौक समीप मार्ग को घंटो जाम कर मवेशी तस्करी के विरोध जमकर नारेबाजी करने लगें। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों तस्करों को हिरासत में ले लिया। वही प्रदर्शनकारियों ने तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने की जिद्द पर डटे हुए थे। वही किसी तरह स्थानीय प्रशासन ने उग्र प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर मार्ग को सुचारू कराया। दर्ज प्राथमिकी में धर्मपुर निवासी उमेश राय का पुत्र 35 वर्षीय चंदेश्वर राय ने आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह करीब 9 बजे उन्होंने पॉलिटिक फार्म पर गया तो धर्मपुर निवासी पारस राय का पुत्र अजीत राय व सुधीर राय उर्फ बिलायती राय एवं जीतू कुमार पिता हरि प्रसाद राय तीनो पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा मन्नत में चढ़ावा किए गए भैसों को पकड़कर गौ तस्करी के लिए ले जा रहे थे। जिसे वे विरोध किया तो गाली गलौज करने लगा उन्होंने जब गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। और गले से सोने की लॉकेट व पॉटी फार्म में रखे दस हजार रुपये ले कर फरार हो गया। वही घायल की इलाज बिदूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किया गया।




Recent Comments