हत्याआरोपी के घऱ आक्रोशितों ने की आगजनी, स्थिति को नियंत्रित कर पुलिस कर रही है कैम्प

मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बाजार पर एक युवक की चाकू गोद कर हत्या के बाद रविवार की सुबह आक्रोशित लोगों ने हत्या आरोपी के घऱ आगजनी की.जिसमें घऱ में रखे संपति व दरवाजे पर खड़ी चार पहिया वाहनों को काफी क्षति पहुंची.

मौके पर पहले से तैनात पुलिस कर्मियों ने नियंत्रण से मामला बाहर होते देख वरीय पुलिस प्रशासन को सूचना दिया.जहां मौके पर एसपी हर किशोर राय, डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साव,मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी, पुलिस इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रित किया.तब तक आरोपित पक्ष के मुहल्ले मुबारकपुर गांव के नवादा टोला में आक्रोशितों के बवाल से घऱ-वार , वाहन आदि क़ी क्षति हो चुकी थी.

स्थिति को पुरी तरह नियंत्रण में करने के लिए फायरब्रिगेड और आसपास के कई थानों के पुलिस को भारी मशकत करनी पड़ी.आक्रोशित लोग हत्याआरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे.जबकि आरोपित पक्ष के लोग अपनी घऱ वार छोड़ फरार बताये जा रहे हैं.

मालूम हो की मुबारकपुर बाजार पर शनिवार की देर शाम भतीजे के जन्मदिन की तैयारी के समान खरीदने गये युवक अमरनाथ साह के पुत्र बलराम साह को चाकू से गोद जख्मी कर दिया गया.जिसकों इलाज के लिए छपरा लें जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया .पोस्टमार्टम के बाद रात में ही युवक का शव घऱ आ गया था.पीड़ित परिजन हत्याआरोपी 30 वर्षीय इम्तियाज अंसारी को बता रहे थे.