गौनाहा:– एक शिक्षक के भरोसे चलता है 8 क्लास
दैनिक खोज खबर रामायण कुमार पश्चिमी चंपारण गौनाहा संवाददाता की रिपोर्ट :-
= पत्नी के बदले पति करते हैं स्कूल।
= वर्ग 8 के छात्र भारत के प्रधानमंत्री का नाम बताते हैं नीतीश कुमार।
= वर्ग 7 एवं 8 के बच्चे नहीं बता पाते साल में कितने महीने वह कितने सप्ताह।
= शौचालय मे ताला बन्द शौच के लिए खुले मे जाते है बच्चे ।
गौनाहा प्रखंड दोमाढ पंचायत के राज्किय उत्क्रमित मध्य विद्यालय पारसा डिह एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है ।
प्रधान शिक्षक बोर्ड पर बच्चों को टास्क लिखकर दे देते हैं और कहीं एक जगह केंद्रित हो जाते हैं। पूछे जाने पर यह स्पष्ट नहीं हो पाता है कि विद्यालय में कितने शिक्षक एवं शिक्षिका है। प्रधान शिक्षक श्रीकांत बैठा विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक व शिक्षक की संख्या प्रधान शिक्षक सहित तीन बताते हैं जिसमें एक शिक्षक और दो शिक्षिका हैं जो विद्यालय में अनुपस्थित थी। विद्यालय में कितने शिक्षक व शिक्षिका हैं उनकी उपस्थिति पंजी वह छात्रों की नामांकन व उपस्थिति पंजी के संबंध में पूछे जाने पर प्रधान शिक्षक ने बताने और दिखाने से इंकार कर दिया।
वही वर्ग 7 की सविता कुमारी,सलमावती कुमारी वर्ग 6 के अर्जुन कुमार वर्ग 8 के कृष्णा कुमार,दूधनाथ कुमार आदि बच्चों ने बताया कि सहायक शिक्षिका गायत्री कुमारी तो कभी विद्यालय आती ही नहीं है वही सारिका मैडम के पति कुंदन कुमार स्कूल में आते है पढ़ाने।
मध्याहन भोजन के संबंध में पूछे जाने पर बच्चों ने बताया कि कभी चावल दाल आलू की चोखा तो कभी खिचड़ी चोखा मध्याहन भोजन में खाने को मिलता है।
इनही छात्रों से कुछ सवाल पुछने पर छात्रो के द्वारा दी गई उतर गलत पाया गया छात्रो से किये गये सवाल भारत के प्रधानमंत्री कौन है बच्चे बताते है नितीश कुमार , बच्चो को ये भी मालूम नही की साल मे कितने महीना और सप्ताह कितने दिन का होता है।
विधालय प्रांगण मे रोष व्यक्त करते अभिभावक महिपाल यादव,भिखारी निषाद,सरोज निषाद,नंदलाल निषाद,शिव शंकर यादव,नगीना यादव,बलिराम निषाद आदि ने बताया कि विद्यालय में शिक्षक प्रधान शिक्षक के मन से आते जाते हैं। प्रधान शिक्षक श्रीकांत बैठा ही विद्यालय प्रधान व सहायक हैं। यही विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष व सचिव हैं। प्रधान शिक्षक गुप्त रूप से ही विद्यालय शिक्षा समिति का चुनाव कर लेते हैं। पूछने पर धमकी देते हैं की आपको बच्चों के छात्रवृत्ति वह पोशाक राशि चाहिए कि नहीं। शिक्षक मर्जी से आते हैं चले जाते हैं। विद्यालय के शौचालय में ताला बंद था बच्चों का कहना है की विद्यालय का शौचालय हमेशा बंद रहता है शौच के लिए हम खुले में जाते हैं ।
वहीं फोन लगाने पर बीईओ विजय कुमार वर्मा व डीईओ दोनों का मोबाइल बंद था।
इस संबंध में एसडीओ चंदन कुमार चौहान ने बताया कि मनमाने शिक्षक पर तुरंत कार्रवाई होगी।




Recent Comments