दैनिक खोज खबर/महाराजगंज (सिवान) । महाराजगंज केंद्रीय विद्यालय का संचालन मुख्यालय स्थित गोरख सिंह महाविद्यालय में शुरू होगा। यह जानकारी सोमवार को गोरख सिंह महाविद्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, केंद्रीय विद्यालय के उपायुक्त अनुराग भटनागर, प्रशासनिक पदाधिकारी भीम कुमार ने संयुक्त रूप से दी।सांसद ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय के भवन उपलब्ध कराने के लिए गोरख सिंह महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. अभय कुमार सिंह बधाई के पात्र हैं। साथ ही केंद्रीय विद्यालय के पदाधिकारी भी विद्यालय का संचालन शुरू कराने के लिए धन्यवाद के पात्र हैं। केंद्रीय विद्यालय शुरू होने से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। इस महाविद्यालय परिसर में स्कूल के संचालन से बच्चों को सुरक्षित वातावरण एवं सभी सुविधाएं मिल सकेगी। सांसद ने कहा कि जल्द ही केंद्रीय विद्यालय के लिए स्थायी जमीन उपलब्ध हो जाएगा जहां भवन का निर्माण किया जाएगा। साथ ही वहां वर्गों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि अभी विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक का संचालन होगा। प्रत्येक वर्ष एक वर्ग बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय सांसद, डीएम, गोरख सिंह महाविद्यालय के अध्यक्ष सह निदेशक प्रो. अभय कुमार सिंह भी बधाई के पात्र हैं।डीएम ने कहा कि महाराजगंज केंद्रीय विद्यालय जो बंद होने के कगार पर था आज पुनः शुरू होने जा रहा है। महाराजगंज क्षेत्र के लोगों के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए सांसद एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन भी बधाई के पात्र हैं।

सांसद, डीएम, उपायुक्त सहित अनेक पदाधिकारियों से टेघड़ा एवं हरकेशपुर गांव स्थित जमीन का निरीक्षण किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक हेमनारायण साह, गोरख सिंह महाविद्यालय के अध्यक्ष सह निदेशक प्रो. अभय कुमार सिंह, एसडीओ अनिल कुमार, एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन, सिविल सर्जन डा. श्रीनिवास प्रसाद, बीडीओ बिंदु कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार, केंद्रीय विद्यालय के सहायक पदाधिकारी आरके दास, प्राचार्य हेमंत कुमार, प्राचार्य एमपी सिंह, डा. त्रिपुरारी सिंह, बीएड प्रभाग के चेयरमैन वीणा कुमारी, अजय कुमार सिंह, भाजपा के पूर्वी जिलाध्यक्ष रंजीत प्रसाद, अमरजीत सिंह, राहुल सिंह, मनीष सिंह, प्रभारी प्राचार्य प्रो मुरारी सिंह आदि उपस्थित थे।