सोनपुर । सोनपुर थाना क्षेत्र के एनएच 19 बाईपास स्थित एक लाइन होटल के समीप मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन चालक ने मंगलवार के शाम ठोकर मार कर बुरी तरह से घायल कर दिया । इस घटना में जोरो की आवाज सुनाई देने पर वहां लोगों की भीर इकट्ठा हो गई।इस घटना के बाद वहां चीख़ पुकार मच गई । इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को राहगीरों ने दी गई। सूचना मिलते ही सोनपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर कर आनंन-फानन में उसे सोनपुर अनुमंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि इस घटना में वैशाली जिले के पहाड़पुर लंगा के हरिवंश प्रसाद के लगभग 45 वर्षीय मनोहर कुमार की मौत हो गई।