तरैया/सारण।
प्रखंड कार्यालय स्थित प्रमुख कार्यालय में तरैया विधानसभा के प्रत्याशी धनंजय कुमार सिंह ने प्रखंड के 13 पंचायत के समिति सदस्य के साथ बैठक किया।जिसमें उन्होंने कहा कि विधानसभा के पानापुर एवं तरैया प्रखंड पूर्णतः बाढ़ से ग्रसित हो गया है।ग्रामीणों एवं मवेशी का कैसे रक्षा हो इसके लिए कार्य योजना बनाकर प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय को अवगत करा रहे है।हमलोग मिलजुलकर इस दुखद स्थिति में गरीब एवं असहाय लोगों का मदद करें।उन्होंने कहा कि आज तरैया प्रखंड में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है।हमसभी मिलजुलकर अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाकर जन-जन को लाभ पहुँचाए एवं मदद करें।उक्त मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह,पूर्व प्रमुख अनिल सिंह,समिति सदस्य साबिर अली,प्रमोद महतो,साहेब साह,नंद किशोर साह सहित अन्य उपस्थित थे।