गोपालगंज :ट्रेन की इंजन से टकराया पीकअप वैन
#एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल 

गोपालगंज :—–:
 जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र  के करमैनी रेलवे ढाला के समीप सोमवार को ट्रेन की इंजन से पीकअप वैन टक्‍करा गया।  जिससे पिकअप वैन क्षतिग्रस्‍त हो गया। वैन के चालक और उसमें बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल  गोपालगंज में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी। जबकि चालक की स्थिति चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।