हादसा टला : बेचैनी से रेलवे ढ़ाला पार करने के चक्कर मे ढ़ाई दर्जन स्कूली बच्चों से भरा बस रेलवे ट्रैक पर फंसा,फाटक तोड़ ड्राइवर स्कूली बस निकाल कर भागा

मांझी(सारण) : ढाई दर्जन सवार बच्चों सहित स्कूली बस रेलवे ट्रैक पर फंसा चालक ने फाटक तोड़ बच्चों की बचाई जान। घटना छपरा मांझी मुख्य मार्ग पर स्थित मझनपुरा रेलवे क्रॉसिंग की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लख़नऊ छपरा 15054 डाउन के आगमन की सूचना पर गेटमैन राकेश कुमार सिंह ने गेट बंद करना शुरू किया ही था कि स्कूली वाहन चालक ने ढाई दर्जन बच्चों से भरी बस लेकर जबरन ट्रैक पर जा पहुंचा तबतक दूसरा फाटक बस के सामने आ गया। तबतक पीछे से आ रही एक्सप्रेस ट्रेन से भीषण दुर्घटना की आशंका को देखते हुए चालक ने फाटक तोड़ स्कूली बस को बाहर निकाल भगा ले गया। इस दौरान बच्चे भयग्रस्त हो शोर मचा रहे थे। आसपास के लोग भी इस वाक्या से हतप्रभ थे। गेटमैन ने स्कूली बस पर प्राथमिकी दर्ज करा दी है।