
मढ़ौरा(सारण)।नगर के गढ़देवी चौक के पास मुख्य सड़क के फुटपाथ पर लगी एक ऊनी कपड़े की दुकान में बीती देर रात आचानक आग लग गई । आग लगने से अस्थाई तौर पर लगाई गई ऊनी दूकान से लाखों रुपयें के कपड़े और टेंटनूमा दुकान जल कर खाक हो गया। दुकान से आग की लपटों को निकलता देखकर आसपास के लोगों ने दुकानदार को मोबाइल पर सूचना दी । लोगों ने पहले खूद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग के तेजी से फैल जाने पर दमकल विभाग को सूचना दी गई । दमकल के पहुंचने पर आग पर नियंत्रण पाया जा सका लेकिन तब तक दुकान का सब समान जल कर खाक हो चूका था । दुकान मढ़ौरा खूर्द निवासी बिनोद प्रसाद गुप्ता का बताया गया है । मिली जानकारी के अनुसार उसने मढ़ौरा पुरानी बाजार निवासी जमीन मालिक से किराये पर लेकर अस्थायी तौर पर दुकान लगाई थी । बीती रात वह अपनी दुकान को बंद कर अपने घर चला गया था । देर रात उसे आसपास के लोगों से दुकान में आग लगने की जानकारी मिली ।




Recent Comments