मांझी। शुक्रवार की शाम बाइक सवार अपराधकर्मियों ने छपरा बलिया रेलखण्ड पर स्थित मझनपुरा रेलवे क्रॉसिंग 65 ए के गेटमैन हरेन्द्र यादव को चाकू घोंप कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। इस बीच शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने भाग रहे युवकों को पकड़ने के लिए खदेड़ना शुरू कर दिया। हालाँकि खदेड़ने के क्रम में अपराधकर्मियों ने मझनपुरा निवासी परमात्मा सिंह के पुत्र अभिनव कुमार उर्फ प्रभात को भी चाकू घोंप कर भाग निकले। बावजूद इसके ग्रामीणों ने बाइक सवार एक युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई शुरू कर दी। इसी क्रम में हमलावर दो युवक बाइक लेकर भाग निकलने में सफल हो गए। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने दोनों जख्मी को मांझी पीएचसी पहुंचाया। बाद में घटना की खबर पाकर पहुंची मांझी थाना पुलिस ने हमला करने वाले युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर पीएचसी लाई। पीएचसी में मौजूद चिकित्सकों ने बुरी तरह जख्मी तीनों घायलों को चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रेलवे फाटक खोलने को लेकर बाइक सवार अपराधकर्मियों की गेटमैन से पहले तू तू मैं मैं और फिर झड़प हुई। बाद में गेटमैन ने जैसे ही फाटक खोला तबतक बाइक सवार युवकों ने उनके सीने पर चाकू घोंप दिया जिससे वे घायल होकर गिर पड़े गिरने के बाद भी चाकू से वार किया गया जो उनकी जांघ में लगा और खून बहने लगा। गेटमैन को जख्मी अवस्था में छोड़कर भागने के क्रम में अपनी जान बचाने के उद्देश्य से अभिनव को चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया। घायल गेट मैन रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोरिया छपरा का निवासी तथा हमले में शामिल जख्मी बैजु टोला निवासी शत्रुघ्न सिंह का पुत्र जितेंद्र सिंह बताया जाता है। उधर गेटमैन के घायल होने के बाद दौड़ कर पहुंचें गैंगमैन।मेठ। उपेन्द्र कुमार ने गेट का संचालन तत्काल अपने हाथ में ले लिया जिससे ट्रेनों के आवागमन पर प्रतिकूल असर नही पड़ा। घायलों के इलाज के दौरान तीनों के गांव से पहुंचे ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- राज्य जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में सारण ने बक्सर को 49-45 अंकों के अंतर से हराकर ट्रॉफी की अपने नाम
- सारण में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज: विशेश्वर सेमिनरी के छात्रों ने मारी बाजी, अब पटना में दिखाएंगे प्रतिभा
- बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम 2026: नए कानून के विरोध में शिक्षकों और कर्मियों ने काला फीता बांधकर जताया रोष
- छपरा इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्राओं से दुर्व्यवहार: आइसा का फूटा गुस्सा, प्रशासन को दिया 3 दिनों का अल्टीमेटम
- नगरा में पंचायत समिति की बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति और जनसमस्याओं पर हुई गहन समीक्षा
- नारायणपुर पंचायत भवन में विशेष सहयोग शिविर आयोजित, विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
- 84 लाख की सड़क में गड़बड़ी: घटिया सामग्री देख ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों ने जेसीबी से तुड़ाई ढलाई
- सहकारिता प्रसार पदाधिकारी कमलेश कुमार के स्थानांतरण पर एक विदाई समारोह आयोजित
- विद्यालय में निर्वाचन साक्षरता क्लब का उन्मुखीकरण: छात्रों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक
- पंचायत सरकार भवन का गेट तोड़कर पंखा व वल्ब की चोरी
- डॉ. रविन्द्र कुमार तिवारी ने संभाला केविके सारण के प्रधान का पदभार
- मढ़ौरा में युवक बिट्टू की हत्या मामले में मां के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
- गोलीकांड मामले में पटेढा बैज के मृतक बिट्टू के परिजनों से मिला सांसद प्रतिनिधि मंडल
- बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर जनसुराज ने मनाया जश्न
- सारण में शहीद गौरीशंकर की आदमकद प्रतिमा क्षतिग्रस्त, अवैध शराब कारोबारियों पर जताया जा रहा शक
- वाराणसी में पंकज चुघ ने संभाली रेलवे सुरक्षा की कमान
- शिक्षा, रोजगार और पलायन पर मिला जनादेश : टुन्ना
- नही रहें राजेन्द्र कॉलेज के पूर्व प्राध्यापक प्रो टीएन सहाय, शिक्षा-जगत में शोक की लहर
- पूर्व बीडीसी सदस्या के निधन से शोक
- वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- ऐतिहासिक चिरांद में पर्यावरण महाअभियान: अयोध्या मंदिर परिसर में रोपे गए सैकड़ों महोगनी के पौधे
- ऐतिहासिक चिरांद में पर्यावरण महाअभियान: अयोध्या मंदिर परिसर में रोपे गए सैकड़ों महोगनी के पौधे
- विधायक के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़
- विधायक के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़
Recent Comments