युवक के लापता होने से परिजन परेशान
✍️परवेज अख्तर/सिवान;

बड़हरिया (सिवान) : थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी मनोज पांडेय का पुत्र रितेश पांडेय (20) के लापता होने से परिजन चिंतित हैं।
उसके पिता ने बताया कि रितेश शनिवार को पूजा करने के लिए गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के लछवार गया था, वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। उसके घर नहीं आने से परिजनों को काफी चिंता हुई और संगे-संबंधियों से संपर्क कर उसकी खोजबीन करने लगे। रितेश के बड़े भाई आदर्श पांडेय ने बताया कि सभी संंबंधियों और दोस्तों के यहां पता लगाया गया। रविवार तक कोई पता नहीं चल सका है।