दैनिक खोज खबर/एकमा (सारण)। एकमा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत एकमा बाजार के वार्ड संख्या चार स्थित भटोली गांव निवासी अजय यादव 11 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार यादव की तालाब में डूबने से सोमवार को मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा है। बताया जाता है कि भटोली गांव निवासी अजय यादव का इकलौता पुत्र आदित्य कुमार यादव सोमवार की सुबह घर से निकला था। इसी दौरान भीषण गर्मी से राहत के उद्देश्य से वह गांव के दो अन्य बच्चों के साथ राजापुर गांव स्थित एक तालाब में नहाने चला गया। नहाने के दौरान तीनों बच्चे गहरे पानी की ओर चले गए। बताया जाता है कि उक्त तालाब को पूर्व में मछली पालन और सिंघाड़ा की खेती के लिए भुईली गांव के काश्तकारों से राजापुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा लिया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार तालाब में पानी काफी गहरा था तथा अंदर कीचड़ और दलदल होने के कारण आदित्य उसमें फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन आदित्य को बाहर निकालने में देर हो गई। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकमा ले गए, जहां चिकित्सक डॉ. आयुष्मान कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को भरोसा नहीं होने पर वे उसे एक निजी क्लिनिक भी ले गए, लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक आदित्य हंसराजपुर मध्य विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था और पढ़ाई में अच्छा बताया जाता था। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बड़ी और एक छोटी बहन भी है। पिता अजय यादव बाहर रहकर एक निजी कंपनी में काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर एकमा थानाध्यक्ष रामबालक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया।बेटे की मौत की खबर सुनकर एकमा सीएचसी पहुंची मां सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
- डाक बंगला रोड पर आधा टूटा पेड़ दे रहा हादसे को न्योता
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दरियापुर में होंगे विशेष कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
- हरदिया चंवर को बचाने के लिए किसानों ने बनाई संघर्ष समिति, राजनाथ राय बने अध्यक्ष
- सारण: शवयात्रा के दौरान लापता हुए 18 वर्षीय युवक का शव 15 दिन बाद पोखर से बरामद
- सनातन सम्मान की हुंकार से गूंजा बक्सर, हिंदू राष्ट्र के संकल्प के साथ नेतृत्व पर भी उठा सवाल
- बिजली की शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति
- दुबवलिया-फुटानी बाजार सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
- छपरा में अजय सिंह और पूर्व सांसद कविता सिंह का स्वागत
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
Recent Comments