मांझी। यूपी से जयप्रभा सेतु होकर मांझी बलिया मोड़ पर पहुंच रहे भूखे प्यासे प्रवासियों को छपरा की जे के इंजीकॉम कम्पनी द्वारा शनिवार को शिविर लगाकर भोजन के पैकेट बिस्किट पानी के बोतल सेनेटाइजर तथा मास्क आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर कम्पनी के एमडी जितेन्द्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय से जुड़ी निर्माण कम्पनियों द्वारा जगह जगह शिविर लगाकर प्रवासियों की हर सम्भव मदद की जा रही है। शिविर में मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों पुलिस कर्मियों तथा पत्रकारों को अंगवस्त्र सेनिटाइजर आदि से सम्मानित किया गया। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ रोहित कुमार मांझी थाना के एसआई जितेंद्र सिंह श्याम लाल यादव समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान तथा गायक दिवाकर सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।