पंचदेवरी(गोपागंज):-जन-जीवन-हरियाली के तहत 19 जनवरी को बनायी जानेवाली मानव श्रृंखला को लेकर सिधवनियां में पूर्वाभ्यास किया गया.कार्यक्रम में जामिया अरबिया मस्लेहुल ओलूम के छात्रों के साथ-साथ शिक्षक,अभिभावक तथा ग्रामीण भी शामिल हुए.छात्रों ने मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए लोगों को जागरूक किया.वहीं,शिक्षकों ने पेड़ तथा जल का महत्व बताते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित किया तथा अधिक से अधिक संख्या में मानव श्रृंखला में शामिल होकर जल-जीवन-हरियाली अभियान को सफल बनाने की अपील की.कार्यक्रम में मो मुख्तार आलम,बैतुल्लाह काजमी,जमशेद अली,नविउल्लाह हसन,अब्दुल सलाम,जफर इकबाल,सोएब जमिल, इमरान हाशमी,मो रिजवान,सत्येंद्र राय आदि लोग शामिल थे.